अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो: मां मनसा मंदिर में दान पेटी की चोरी, लाखों की राशि गायब

बोकारो (ख़बर आजतक): सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2C स्थित मां मनसा मंदिर से दान पेटी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के सेवक शंकर लाल गोप ने जानकारी दी कि वे सुबह 11 बजे पूजा करके गए थे। दिनभर मंदिर का दरवाज़ा खुला रहता है, लेकिन जब वे शाम 5 बजे संध्या आरती के लिए पहुंचे तो देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि दान पेटी कई दिनों से नहीं खोली गई थी, ऐसे में उसमें लाखों रुपए जमा होने की आशंका है। चोरी की सूचना तत्काल मां मनसा पूजा समिति एवं सिटी थाना पुलिस को दी गई।

घटना की पुष्टि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई है, जिसमें चोरी की वारदात कैद हो गई है। शंकर लाल गोप ने मांग की है कि चोर को अविलंब गिरफ्तार कर उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

ख़बर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुँची थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Related posts

एक साल बाद भी चर्चा में “Odyssey of Daze” : भाई–बहन के रिश्ते की एक भावनात्मक यात्रा

admin

33 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे डीपीएस बोकारो के प्रथम बैच के विद्यार्थी, ताजा कीं यादें

admin

मंथन 2025 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने जीता जूनियर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

admin

Leave a Comment