खेल झारखण्ड बोकारो

बोकारो में अंडर-15 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, 50 पहलवानों ने दिखाया दमखम


बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिला कुश्ती संघ की ओर से सेक्टर-4 स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल मैदान में एकदिवसीय अंडर-15 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 50 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान 11 फरवरी को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश सर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एंजेला सिंह, महंत रामकृष्ण तिवारी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक मृत्युंजय नाथ चौधरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया गया। अतिथियों को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता से क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

स्वांग कांटा पर जो संकट गहराया था और रोजगार पर जो संकट का बादल गहराया था वह अब खत्म हो गया है : माधव लाल सिंह

admin

विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन ने झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री को किया सम्मानित

admin

निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर चैंबर में बैठक संपन्न, राँची मास्टर प्लान 2037 के विसंगतियों पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment