अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो में अपराध का कहर: एक और युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिले में लगातार बढ़ते अपराधों से जनता में भय का माहौल बनता जा रहा है। सोमवार सुबह पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बोकारो-रामगढ़ हाईवे के किनारे खेदाडीह के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान हरला थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी धनंजय कुमार के रूप में की गई है, जो ऑटो चालक था और ससुराल में रहकर अपना भरण-पोषण करता था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धनंजय की चाकू मारकर हत्या की गई और उसके बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही इसी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चार अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर ईंट-भट्ठा मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस उस मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि सोमवार सुबह हुई यह दूसरी हत्या उसके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन मामलों का कब तक खुलासा कर पाती है।

Related posts

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्य सेवानिवृत्त

admin

शिक्षा: एसबीयू में जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर संवादात्मक सत्र का आयोजन

admin

राँची : मानव अधिकार मिशन ने 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

admin

Leave a Comment