अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो में ट्रैक्टर चालक पर अंधाधुंध फायरिंग, ठेकेदारी विवाद से जुड़ा मामला

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। घटना में 35 वर्षीय चालक जादू हरि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में बोकारो जनरल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से पुलिस को पांच खोखा और एक धमकी भरा पर्चा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, बांधडीह रेलवे साइडिंग में पिछले छह महीने से बाउंड्री वॉल का काम चल रहा है। मंगलवार को जादू हरि ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर साइडिंग पर पहुंचा था, तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। हमले में चालक को पेट, कमर और पैर में कुल चार गोलियां लगीं।

बरामद पर्चे में साफ लिखा है— “महुदा भोजूडीह के अंतर्गत आने वाला कोई भी टेंडर बिना बात किए जो भी ठेकेदार डालेगा, उसका अंजाम यही होगा।” पर्चा किसी “त्यागी जी” के नाम से जारी किया गया है।

पुलिस इस वारदात को रंगदारी और ठेकेदारी विवाद से जोड़कर देख रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Related posts

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई द्वारा महिला उद्यमियों के लिए उद्यमी विकास संगोष्ठी का आयोजन

admin

डोमिसाइल आंदोलन के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष का संकल्प

admin

सीबीएसई रीडिंग चैलेंज में नविका श्रीवास्तव को मिली सराहना, स्कूल गौरवान्वित

admin

Leave a Comment