झारखण्ड बोकारो

बोकारो में राज्यस्तरीय तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता प्रारम्भ

बोकारो (ख़बर आजतक) : 19वीं झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2024 बुधवार से बोकारो के जैप 4 मे शुरू हो गयी.यह प्रतियोगिता 11 से 13 दिसंबर तक चलेगी, जिसमे राज्य के कुल 8 टीमें भाग ले रही है.जिसमे कुल 148 पुलिस प्रतिभागी भाग ले रहे है. कार्यक्रम के उद्घाटन की घोषणा उत्तरी छोटनागपुर के पुलिस महानिरीक्षक डॉ माइकल राज एस ने किया, जिसके बाद उपस्थित अधिकारियो ने कार्यक्रम का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर कर किया.कार्यक्रम शुरुआत के पूर्व पुलिस अधिकारियो ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित की.

इसके बाद प्रतिभागी पुलिसकार्मियों ने मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर के पुलिस महानिरीक्षक डॉ माइकलराज एस को सलामी दी.इसके बाद प्रतिभागियों ने शपथ लिया. मुख्य अतिथि डॉ माइकलराज एस ने कहा कि यह एक खेल है जिसमे प्रतिभागी भाग ले रहे है, यह बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक है.इस प्रतियोगिता के जीते प्रतिभागी नेशनल प्रतियोगिता मे भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि शूटिंग प्रतियोगिता आवश्यक है चूंकि नक्सलीयों के खिलाफ अभियान मे यह आवश्यक होता है. इससे पुलिस कर्मियों की कुशलता, उनके क्षमता का विकास होता है.

Related posts

“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत आरपीएफ/आसनसोल मंडल द्वारा सराहनीय प्रदर्शन

admin

धनबाद : कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 5वां स्थापना दिवस

admin

कसमार : प्लस टू हाई स्कूल हरनाद में दो कमरे निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

admin

Leave a Comment