झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

बोकारो में स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरा, शराब के नशे में था; ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो जनरल अस्पताल गोलंबर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और तेज गति से स्कूटी चला रहा था। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक के सिर, चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्कूटी (नंबर JH09-1854) को सेक्टर-4 थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट भी बरामद किया है। अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने अपना नाम शिवनाथ उरांव और पता थानाटांड़ बताया है। उसने यह भी बताया कि वह बुढ़ीडीह स्थित अपने ससुराल से निकलकर बहन के घर जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई।

ट्रैफिक पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

नववर्ष की पूर्व संध्या पर अरगोड़ा मैदान में होगा ‘मैडलिसयस रिकॉर्डस’ का भव्य आयोजन

admin

झारखंड शराब व्यापारी संघ ने राज्य सरकार से की माँग, कहा ‐ राज्य में वित्तीय वर्ष में राजस्व की काफी नुकसान को देखकर उत्पाद विभाग को 100% सुरक्षित राजस्व देने हेतू झारखंड शराब व्यापारी संघ तैयार

admin

प्रधानमंत्री ने 10 वर्षो के कार्यकाल यें महिलाओं व देश के सम्मान बढ़ाने का काम किया है

admin

Leave a Comment