झारखण्ड बोकारो

बोकारो में 12 मार्च को भव्य “विप्र होली मिलन समारोह” का आयोजन

जानकारी देते समाज के पदाधिकारी

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : संपूर्ण विप्र समाज, बोकारो द्वारा 12 मार्च 2025 को संध्या 4:30 बजे सिटी पार्क (पश्चिमी गेट) में “विप्र होली मिलन समारोह सह स्थापना दिवस” का आयोजन किया जाएगा। जिला महासचिव श्रवण कुमार झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

विप्र होली मिलन समारोह पिछले दो दशकों से आयोजित होता आ रहा है और इस वर्ष इसमें पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, चन्द्रशेखर दुबे सहित कई प्रतिष्ठित विप्रश्रेष्ठ शामिल होंगे। पूर्व सांसद रविंद्र पांडे के भी उपस्थित होने की संभावना है। झारखंड भर से विप्र समाज के लोग इस आयोजन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं वेद मंत्रों के उच्चारण से होगी। साथ ही, विश्व शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गीत, समाज की भावी योजनाओं पर चर्चा और फूलों से खेली जाने वाली होली मुख्य आकर्षण होंगे।

प्रेसवार्ता में शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, मृणाल कांत चौबे, दिवाकर दुबे, वीरेंद्र चौबे, संजय पांडे, अर्चना चौबे, अनुराग मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय सेनाओ के सम्मान में चिरकुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

admin

लीलावती देवी बनीं बाल कल्याण समिति बोकारो की नई अध्यक्ष, अनामिका सिंह को सदस्य नियुक्त, बच्चों के हित में कार्य की उम्मीद

admin

एचईसी के कर्मचारियों द्वारा आक्रोश रैली में शामिल होकर प्रियंका पासवान व नगमा रानी ने किया समर्थन

admin

Leave a Comment