अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो में 85 वर्षीय कलिका राय की हत्या मामले में पुलिस ने शुरू की पुनः जांच, परिजनों ने उठाए कई सवाल

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थित मकान नंबर 192-A में 11 मई 2025 को हुई 85 वर्षीय कलिका राय की हत्या मामले में पुलिस ने पुनः जांच शुरू कर दी है। पहले इसे सामान्य हत्या मानकर जांच चल रही थी, लेकिन परिजनों की मांग पर एसपी मनोज सावर्गीयारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और नए सिरे से जांच शुरू की।

मृतक के पुत्र विनय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि हत्या में केवल आरोपी महिला रुणा देवी ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की संलिप्तता संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि रुणा देवी मृतक के घर में किरायेदार थी और किराया मांगने पर कई बार धमकी दे चुकी थी। हत्या के दिन यानी 11 मई की शाम करीब 5:30 बजे उसने कलिका राय की हत्या कर दी और कमरे की चाबी भी नहीं सौंपी।

विनय सिंह ने पुलिस पर जांच में चूक का आरोप लगाते हुए कहा कि कई महत्वपूर्ण साक्ष्य छूट रहे हैं जिससे अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तार महिला रुणा देवी (उम्र 60 वर्ष से अधिक) मृतक के चरित्र को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जबकि उनके पिता चलने-फिरने में भी असमर्थ थे।

रुणा देवी ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, खून से सनी नाइटी और मकान की चाबी बरामद की है।
एसपी ने गंभीरता से मामले को लिया और अब पुलिस डकैती के बाद हत्या जैसी धाराओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related posts

जेईई मेंस में नीरजा सहाय डीएवी के तीन छात्रों ने लहराया परचम

admin

40वाँ फादर केविन ग्रोगन फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 में संत रॉबर्ट और मसी मार्शल विजेता

admin

Malhari Food & Drink Hochar, Ring Road, Ranchi की ओर से समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें

admin

Leave a Comment