झारखण्ड बोकारो मनोरंजन

बोकारो मे पहली बार 17 अक्टूबर को सेक्टर 4 सर्कस मैदान मे होगा ओपन गरबा नाईट

बोकारो (ख़बर आजतक): बोकारो के सर्कस मैदान में नवरंग डांडिया नाइट का आयोजन 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे से होने जा रहा है जिसकी तैयारीयों को लेकर प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजको ने बताया कि बोकारो में पहली बार ओपन गरबा नाइट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिल्ली कोलकाता से कलाकार आ रहे हैं.

आयोजक समिति के मुकेश कुमार ने बताया कि इस इवेंट में सभी उम्र के लोग भरपूर आनंद उठा सकते है. बताया कि टिकटो की बिक्री देखकर लोगों का उत्साह का पता चल रहा है कि लोग कितने उत्साहित हैं. कनक कुमार ने बताया कि इस डांडिया नाइट में छात्रों के लिए 20% की छूट दी जा रही है जो अपने आईडी कार्ड दिखाकर से 20% छुट का फायदा उठा सकते हैं. टिकट की बिक्री चास मे फिटनेस अड्डा जिम, टीवी हाउस, सेक्टर 4 मे ऋषव ज्वेलर्स, हेयर स्टुडिओ मे की जा रही है

Related posts

श्रावण में खुकरी और रूगड़ा की डिमांड चरम पर, मटन से भी दोगुनी कीमत

admin

सोनार समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वन भोज संपन्न

admin

KIMS के महामंत्री ने दिल्ली स्थित कार्यालय पर सेल अध्यक्ष से मजदूरों के विभिन्न समस्याओं पर की वार्ता

admin

Leave a Comment