झारखण्ड बोकारो

बोकारो : योग से निरोग रहकर सुखमय समाज एवं सबल राष्ट्र निर्माण संभव: धर्मवीर

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक): राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष प्रभारी तथा राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी के तथा करणी सेना के झारखंड प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सेक्टर 5लाइब्रेरी मैदान में योग प्राणायाम की कक्षा शुरू किया गया।इस अवसर पर योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए धर्मवीर सिंह ने कहा कि योग एवं आध्यात्म जीवन के मूलाधार हैं और योग प्राणायाम से स्वयं स्वस्थ रहते हुए शहर, समाज राज्य एवं राष्ट्र की उन्नति में हम सहयोगी बनते हैं।योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की विधि है। नित्य सुबह अपने सहुलियत एवं समयानुसार कुछ छन योग प्राणायाम, जरूर करना चाहिए। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, सहित अन्य सुक्ष्म प्राणायाम जरूर करना चाहिए। सेक्टर 5 मैदान में प्रातः भ्रमण करने वाले ढेर सारे लोग अब प्रति दिन योग कक्षा में उपस्थित होकर इसका लाभ ले रहे हैं। धर्मवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को जरूर योग प्राणायाम करना चाहिए, धर्म आध्यात्म से जुड़ाव रखते हुए अपने महान सनातन संस्कृति एवं परम्पराओं का अनुसरण करना चाहिए।इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, पूर्व बैंक मैनेजर विजय शेखर झा, बिनोद कुमार, संजीव कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, सुनील कुमार, आदित्य राज, अमिताभ कुमार, रणधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन बिनोद कुमार ने किया।

Related posts

आईआईएम राँची ने झारखंड के एनजीओ प्रतिज्ञा के साथ मिलकर जगन्नाथपुर बस्ती में दूसरी सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ

admin

नशे की लत में बर्बाद हो रहे कसमार के युवा, अवैध बिक्री पर रोक लगाने की जरुरत

admin

अभिभावक आंदोलन ; डीएवी स्कूल निरसा के प्रबंधन द्वारा कक्षा नर्सरी से अष्टम तक 15 प्रतिशत शुल्क कम किया

admin

Leave a Comment