बोकारो राँची

बोकारो : रांची से धनबाद जाने के क्रम में राज्यपाल का बोकारो मे स्वागत, उपायुक्त, एसपी, एसडीओ समेत BSL के पदाधिकारी रहे मौजूद..

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस शुक्रवार को कुछ समय के लिए बी.एस.सिटी स्थित बोकारो निवास में पड़ाव किए। जहां उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पूर्व उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी.,एसडीओ चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएसएल पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय हो कि, महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री रमेश बैस अपने धनबाद यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Related posts

मेकॉन स्टेडियम में कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 का भव्य आगाज़, उद्घाटन मैच में सीसीएल की दमदार जीत

admin

अभाविप नागपुर महानगर द्वारा आयोजित छात्र नेता सम्मेलन में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल

admin

राँची : वर्तमान में समाज में अच्छी खबरों को प्रकाशित करना, महत्व देना व प्रसारित करना अतिआवश्यक: पद्मश्री कड़िया मुंडा

admin

Leave a Comment