झारखण्ड धनबाद बोकारो

बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र झा का तबादला, अधीनस्थों ने दी भावभीनी विदाई

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र झा का तबादला डीआईजी कार्मिक रांची के पद पर कर दिया गया है। इस अवसर पर आज अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान कर्मचारियों ने श्री झा को गुलदस्ता भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

डीआईजी सुरेंद्र झा ने बोकारो रेंज में अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और मनोबल को ऊंचा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और मानवता से ओतप्रोत व्यवहार को लेकर अधीनस्थों में उनके प्रति विशेष सम्मान देखा गया।

विदाई समारोह के दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। सुरेंद्र झा ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बोकारो रेंज में कार्य करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। वे हमेशा इस क्षेत्र की जनता और पुलिस बल के साथ बिताए पलों को सहेज कर रखेंगे।
उनके स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे में जहां एक ओर खुशी है, वहीं उन्हें मिस करने की भावना भी झलक रही है।

Related posts

आजसू द्वारा निर्मल महतो शहादत दिवस पर राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल का आकर्षक प्रोग्राम “ओवरनाईट केजी कैंप” आयोजित

admin

Jharkhand Election 2024: लुगूबूरू बरकाकाना-पटना एक्सप्रेस नमक ट्रेन चालू कराऊंगा : इफ्तेखार महमूद

admin

Leave a Comment