झारखण्ड बोकारो

बोकारो : रोटेरियन अनिल कुमार त्रिपाठी का निधन, रोटरी परिवार में शोक की लहर


बोकारो (ख़बर आजतक): रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी के वरिष्ठ सदस्य एवं मेजर डोनर रोटेरियन श्री अनिल कुमार त्रिपाठी का बीते शनिवार रात्रि 8:55 बजे निधन हो गया। उनके निधन से न केवल रोटरी क्लब, बल्कि समूचा सामाजिक जगत शोकाकुल हो गया है।

स्व. त्रिपाठी जी एक सिद्धांतनिष्ठ, निःस्वार्थ एवं समाजसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। वर्तमान में वे रोटरी क्लब में निदेशक (गैर-स्वास्थ्य) पद पर कार्यरत थे। रोटरी के माध्यम से वे वर्षों से सेवा कार्यों में सक्रिय रहे और साथ ही सेवा भारती, भारत विकास परिषद, वनवासी कल्याण केंद्र तथा अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी समाज में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे।

एक मेजर डोनर के रूप में उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के सेवा प्रकल्पों के लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ समय, मार्गदर्शन और ऊर्जा से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी स्मृति में दिनांक 04 मई को रात्रि 8:00 बजे Paul Harris Auditorium में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

रोटरी क्लब द्वारा संचालित विद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक एवं आर.सी.सी. क्लब के सदस्य स्व. त्रिपाठी जी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता ने कहा, त्रिपाठी जी का जीवन सच्ची सेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक था। हम सभी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।”


Related posts

गुजरात सरकार एवं आप्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा “सरदार पटेल एवार्ड” से सम्मानित हुए जयदीप

admin

खैराचातर मे जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर आकर्षक झांकी का प्रदर्शन।

admin

झारखंड एग्रो हॉर्टिकल्चर एसोसिएशन ने सरकार से किया माँग, कहा ‐ बिरसा हरित ग्राम योजना का एक अलग बागवानी मद में दिया जाए फंड

admin

Leave a Comment