झारखण्ड बोकारो

बोकारो : वेदांता ईएसएल और झारखण्ड सशस्त्र पुलिस ने सुरक्षा प्रशिक्षण का किया आयोजन

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड सशस्त्र पुलिस के सहयोग से वेदांता ईएसएल की सुरक्षा टीम ने उपद्रव और भीड़ नियंत्रण के ऊपर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान सुरक्षा दल की परिचालन उत्कृष्टता को और भी बेहतर बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई थी।

किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने वाली एक कुशल टीम की आवश्यकता होती है। इसलिए झारखंड पुलिस और ईएसएल सुरक्षा दल के संयुक्त प्रयास से सौ से अधिक सुरक्षाकर्मियों को आस पास घट सकने वाली स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया जो आम लोगों के बीच किसी भी तरह की बाधा का कारण बन सकती है।

वेदांता ईएसएल अपने कार्यबल को आवश्यक सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी गुणवत्ता को और भी दृढ करने के लिए अपेक्षित प्रयास करता है जिस से अंततः स्थानीय लोगों को भी लाभ होता है।

Related posts

झारखण्ड विजन 2030 और वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए बजटीय कार्यशाला में झारखण्ड चैम्बर ने दिए अपने सुझाव

admin

पहला  राष्ट्रिय  डॉ. बी आर आंबेडकर सबल्टर्न जर्नलिज्म अवार्ड  2024 दिल्ली में

admin

धनबाद में जमीन विवाद में मारपीट के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव के साथ थाना पहुंच किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment