झारखण्ड बोकारो

बोकारो : वेदांता ईएसएल ने विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता शिविर लगाया

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : वेदांता ईएसएल सीएसआर टीम ने सिटीजन्स फाउंडेशन के सहयोग से विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता शिविर किया। यह शिविर वेदांता ईएसएल के हेल्थ प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत मधुनिया व बाबूग्राम गांव के नंदघर में किया गया। इस शिविर के माध्यम से लोगों को मलेरिया के कारणों, लक्षणों तथा उपायों एवं उपचार के विकल्पों के बारे में बताया गया, जिससे बीमारी की पहचान और इलाज में मदद मिल सकती है। जागरूकता के साथ-साथ, जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से ग्रामीणों की मलेरिया की जांच भी की गई। शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गया जहां 25 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया जो मलेरिया के लिए नकारात्मक पाए गए। वेदांता ईएसएल लोगों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन करने में आगे रहता है जिससे एक स्वस्थ झारखंड बन सके।

Related posts

एसबीयू में संस्कृत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

admin

पेटरवार में 15वॉ श्री गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पांच दिवसीय चलने वाले इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्त्साह

admin

परिवार नियोजन कार्यक्रम के संदर्भ में मंत्री बन्ना गुप्ता ने की वर्चुवल बैठक

admin

Leave a Comment