झारखण्ड बोकारो

बोकारो : शंकर रवानी पर गोली चलाने वाले अपराधियों को पुलिस जल्द करे गिरफ्तार : रघुनाथ महतो

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक): शनिवार को सेक्टर 9/ए गायत्री मंदिर, आलोक मैदान में विस्थापितों की समस्याओं को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विस्थापित स्लैग कंपार्टमेंट समिति के अध्यक्ष सह इंटक बोकारो जिला अध्यक्ष, कांग्रेस नेता रघुनाथ महतो ने कहा कि आज के समय में विस्थापितों के साथ जो शोषण और अत्याचार हो रहा है अब बर्दास्त करने की जरूरत नहीं है। कोई जनप्रतिनिधि का इंतजार नही करना है। बीएसएल प्रबंधन के साथ हो या न्याय पाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ अपनी लड़ाई खुद लड़ना है।

बीते 11 नवम्बर को सुबह 8:30 बजे महुवार बस्ती के विस्थापित शंकर रवानी के ऊपर गोली चलाई गई जिस पर एक गोली कमर के नीचे जांघ मे और एक गोली उसके पैर पर लगी जिससे वो घायल हो गया। लगभग 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नही किया गया है। इससे विस्थापित अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्थापीत को अपनी सुरक्षा को लेकर खुद आगे आना होगा। अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों को 3 दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं करती है तो विस्थापित आंदोलन करने पर विवश होंगे। जिसमे सबसे पहले थाना का घेराव का कार्यक्रम होगा। उसके बाद सड़क पर उतरने का काम करेंगे।
इस प्रेस वार्ता मे श्री श्री मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपू मोदी, उपाध्यक्ष हसनुला अंसारी, दुलारचंद महतो, नजमुल होदा, समसुद्दीन अंसारी,मधुसूदन कुमार, बैजनाथ महतो, सूरज महतो, संजय गगराई, गणेश साव, फिरोज अंसारी, अर्जुन सिंह, संतोष अश, अघनू रजवार, रितवरण मांझी, दशरथ महतो, तुलसी रजवार, रवि कुमार,संदीप कुमारआदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

सीबीएसई जूडो नेशनल में एमजीएम स्कूल बोकारो ने जीते चार पदक,प्रार्थना सभा में बच्चों को दिया गया सम्मान

admin

16 फरवरी के देशव्यापी हड़ताल को झारखंड में व्यापक बनाने की तैयारी, ये प्रमुख पार्टियों का मिल रहा समर्थन

admin

प्रवासी मजदूर का शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार कर उठे जिसके कारण गांव का माहौल हुआ गमगीन

admin

Leave a Comment