झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

बोकारो : सडक हादसे में झामुमो नेता की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया एनएच 320 जाम

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने मुआवजे कि मांग करने हुए एनएच-320 को जाम कर दिया. वहीं जाम के वजह से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार हुई. इस टक्कर में उकरीद के रहने वाले फैयाज अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उकरीद गांव के ग्रामीणों ने एनएच 320 को जाम कर दिया है. जाम कर रहे लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की है.

वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. लेकिन स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इसकी जाकनारी मिलते ही झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी भी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक मृतक स्थापित और झामुमो का नेता था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Related posts

आगामी लोकसभा और विधानसभा में कॉंग्रेस का परचम लहराएगा : उमेश प्रसाद गुप्ता

admin

जयंती पर याद किये गए राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री लाल बहादुर शास्त्री

admin

आजसू पार्टी पेटरवार प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार

admin

Leave a Comment