झारखण्ड बोकारो

बोकारो : समर्पण रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक): आज समर्पण रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट ट्रस्ट की कोर कमिटी की बैठक सेक्टर 6 स्थित कार्यालय में हुई | बैठक में अध्यक्षता बोकारो इस्पात सयंत्र से सेवा निवृत महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार दे ने किया | श्री दे ने कहा की समर्पण ट्रस्ट का उदेश्य मानव कल्याण के साथ साथ महिला सशक्तिकरण , पर्यावरण संरक्षण , बेटी बचाव बेटी पढाओ , कौशल विकास एवं चाइल्ड काउंसलिंग पर कार्य करेगी | समर्पण ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती नियोती डे ने कहा की हमारी पहली प्राथमिकता निशक्त एवं व्यस्क लोगो के लिए कार्य करना है | काउंसलर श्रीमती स्वाति दास गुप्ता मंडल ने कहा की समर्पण का उदेश्य निशुल्क उच्च ,तकनिकी व् व्यावशायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है | कार्यक्रम में अध्यक्ष नियोती दे, सचिव भोला प्रसाद , उप-सचिव रश्मी कुमारी , सह-सचिव विभा मिश्रा , सोनल दत्ता , कल्याणी मंडल , दीपक वर्मा , अमित सिंह , उमेश दत्ता मौजूद थे |

Related posts

स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा चल रहे पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन

admin

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ

admin

बोकारो : पेटरवार एवं जैनामोड़ चौक पर होगा ट्रैफिक लाइट इंस्टॉल

admin

Leave a Comment