बोकारो

बोकारो : 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मे डीएवी-6 की रिद्धि करेगी झारखण्ड का प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : आगामी 27 से 30 जनवरी तक अहमदावाद में होने वाले 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मे बोकारो डीएवी-6 की रिद्धि शर्मा करेगी जूनियर वर्ग मे झारखण्ड का प्रतिनिधित्व. रिद्धि शर्मा की कार्यकुशलता मॉडल का बखान वैज्ञानिकों ने काफी सराहा। इनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट “फराग्रंस फ्रॉम
वेनरेसन वेस्ट” प्रशंसनीय थे। सभी वैज्ञानिकों ने रिद्धि शर्मा व रिया सारथी द्वारा बनाये गये मॉडल व प्रोजेक्ट को काफी सराहा। विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्र ने राष्ट्रीय स्तर पर रिद्धि शर्मा का चयन होने के लिए विशेष शुभकामनाएं व्यक्त की और फाइनल में भी सर्वोत्तम आने की शुभकामना व्यक्त की। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम का परिणाम है। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रिद्धि शर्मा ने अपनी प्रतिभा का परिचय इस बाल विज्ञान कांग्रेस में दिया। इनके गाइड मनीषा अश्विनी सहाय का इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
रिद्धि शर्मा आठवीं की छात्रा हैl अपनी दो बहनों मैं छोटी हैl रिद्धि शर्मा की माता ,श्रीमती सुमन शर्मा जो कि भारतीय पूर्वी रेलवे मैं ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर हावड़ा, पश्चिम बंगाल में कार्यरत हैंl एवं पिता श्री सुजीत कुमार शर्मा लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैlहोनहार छात्रा के दादाजी सेक्टर थर्ड चक्की मोड़ निवासी श्री राजेंद्र शर्मा एक रिटायर्ड बीएसएल कर्मचारी हैं एवं दादी सुशीला शर्मा, कुशल गृहणी हैंl

Related posts

CISF conducts Mock Drill on Fire Prevention and Safety at DPS Bokaro

admin

बीएसएल की महिला अधिकारियों के लिए विशेष कार्यक्रम

admin

बोकारो : मंदिरों में तोड़फोड़ और चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा

admin

Leave a Comment