झारखण्ड राँची राजनीति

“ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो रांची को इंदौर से बेहतर बना देंगे”: संजय सेठ

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि यदि अफसर साथ दें, तो रांची को एक साल में देश का नंबर वन शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम की अकर्मण्यता को रांची की बदहाली का प्रमुख कारण बताया।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण रांची जलमग्न हो गया है, घर-दुकान डूबे हैं, बिजली आपूर्ति ठप है, और नालियों की सफाई नहीं हुई है। नगर निगम चुनाव नहीं होने से व्यवस्था चरमराई है। जुडको ने सड़कें खोद कर छोड़ दी हैं, जिससे यातायात बाधित है।

योग दिवस पर उन्होंने सभी से “करो योग, रहो निरोग” का संदेश अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 21 जून को कांके के कुम्हरिया गांव में वे ग्रामीणों के साथ योग करेंगे, जिसमें 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

Related posts

कसमार : महिला तथा किशोरी संवर्धन को लेकर कार्य योजना पर चर्चा…

admin

बोकारो : जातीय जनगणना से पहले लागू हो सरना धर्म कोड : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

admin

आरयू का 37वाँ दीक्षांत समारोह संपन्‍न, 4043 छात्रों के बीच वितरित की गई उपाधि

admin

Leave a Comment