Uncategorized

ब्रेकिंग : धनबाद से अजय दुबे और बोकारो से मंजूर अंसारी या श्वेता सिंह हो सकती है उम्मीदवार

बोकारो (ख़बर आजतक) : सूत्रोंसे मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद और बोकारो के लिए भी कांग्रेस आलाकमान की तरफ से नाम लगभग तय कर दिया गया है. हालांकि पार्टी की तरफ से लिस्ट जारी नहीं की गयी है. बताया जा रहा है कि बोकारो और धनबाद के लिए एक सीट अल्पसंख्यक और एक सीट फॉर्वर्ड को देने की बात हैं.

इसी समीकरण के तहत धनबाद से कांग्रेस की तरफ से अजय दुबे और बोकारो से मंजूर अंसारी का नाम सबसे आगे चल रहा है अगर धनबाद विधानसभा सीट से किसी अल्पसंख्यक को टिकट मिलता है तो बोकारो से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. पुख्ता सूत्रों की माने तो बोकारो के लिए राजेश ठाकुर का नाम भी कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के सामने रखा गया था. लेकिन सीईसी (सेंट्रल ईलेक्शन कमीशन) ने उनके नाम पर असहमति जतायी, और फिलहाल मंजूर अंसारी का नाम तय कर दिया गया.

Related posts

G‐20 Summit को लेकर झारखण्ड ए.टी.एस कमांडो ने पतरातू डैम में किया मॉकड्रिल

admin

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने जन्मदिन पर किया नौका विहार

admin

सरहूल महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय, शहर को पाँच जोन में बाँटा गया

admin

Leave a Comment