झारखण्ड बोकारो

ब्लास्ट फर्नेस 01 में कार्यरत स्लैग ग्रैनुएशन प्लांट का उद्घाटन

बोकारो (ख़बर आजतक): शनिवार को ब्लास्ट फर्नेस 01 में कार्यरत स्लैग ग्रैनुएशन प्लांट तथा नवीनीकृत डीवाटरिंग ड्रम की हाइड्रोलिक मोटर का उद्घाटन निदेशक प्रभारी अतानु भौमिक, के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक, मुख्य महा प्रबंधक गण तथा विभाग के वरीय अधिशासी गण उपस्थित थे.
सीएचएसजीपी#1 के चालू होने के बाद ब्लास्ट फर्नेस#1 से निकलने वाले पिघले हुए 95 % स्लैग का दानेदार स्लैग में रूपांतरण होगा तथा इससे पिघले हुए स्लैग डंपिंग से होने वाले भूमि प्रदूषण में भी कमी आएगी. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कैपिटल रिपेयर- मैकेनिकल , आयरन जोन के परियोजना विभाग, कैपिटल रिपेयर -इलेक्ट्रिकल , यातायात विभाग, सी ई डी तथा डी एन डब्लू का विशेष योगदान रहा है.

Related posts

पेटरवार : भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस

admin

जेवियर्स स्कूल के बारहवीं के विद्यार्थियों की नम आँखों से यादगार विदाई

admin

आदिवासी छात्रावास की स्थिति जर्जर, डर के साये में पढ़ते हैं बच्चे

admin

Leave a Comment