झारखण्ड राँची

भक्ति जागरण के साथ मां दुर्गा की हुई विदाई…

राँची (ख़बर आजतक) : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब रांची में भक्ति जागरण मंडली के विक्की छाबड़ा तथा उनकी टीम के साथ जीवंत झांकी में जुगल की टीम उत्तर प्रदेश से आई, वीर बजरंगी ने मां की अगुवाई की, ढ़ोल तासा के साथ शूरू हुआ, शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति,भुतहा तलाब के द्वारा शुक्रवार को दशमी को पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी, हलवा और खीर का भोग लगाया गया और श्रद्धांलूओं के बीच वितरण किया गया। शोभायात्रा पूजा पंडाल से महावीर चौक, गाँधी चौक, शहीद चौक, फिरायालाल होते लालपुर चौक, डंगरा टोली, चर्च रोड, मल्लाह टोली होते हुए लाइन टेंक रोड में मां को विदाई दी गयी, विसर्जन झांकी जिन क्षेत्रों से गुजरी, भक्तों की आंखे नम हुईं, वे भी शोभा यात्रा में शामिल हो गए, सैंकड़ों की भीड़ हजारों में तब्दील हो गई। शोभायात्रा में मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू,रमेश सिंह, उदय साहू, राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, महामंत्री गोपाल पारीक, कार्यकारणी अध्यक्ष दीपू सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह लल्लू संयोजक कुमार राजा,राहुल सिंह, उमंग सुल्तानिया,विनय सिंह, बबलू वर्मा, नमन भारतीय,करण सिंह,राहुल रजक, संजय तिवारी, अमन वर्मा,मोहित रजक,शशांक शर्मा, समीर नायक,आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरव रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा आदी यात्रा में शमिल थे।

Related posts

वेदांता ईएसएल ने 100 से अधिक छात्रों के साथ ‘हैक-ए-थॉन 1.0’ का आयोजन किया

Nitesh Verma

धनबाद : अभाविप कतरास इकाई द्वारा कलश यात्रा में सम्मिलित भक्तों हेतु किया गया सेवा कार्य

Nitesh Verma

भारत जोड़ो यात्रा ने किया केंद्र सरकार को हतोत्साहित : आभा सिन्हा

Nitesh Verma

Leave a Comment