झारखण्ड धनबाद

भगवान बिरसा मुंडा ने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया: उपायुक्त

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद (खबर आजतक):- भगवान बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, श्रीमती संतोषिनी मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला नाजिर आनंद कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, शंभु साव, नारायण महतो, अमित संथाल मरांडी, जितेन्द्र कुमार पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने धनडाबर मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया

admin

एक “नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

admin

नीरजा सहाय में डीएवी स्पोर्ट्स के विजेता हुए सम्मानित

admin

Leave a Comment