Uncategorized झारखण्ड राँची

भव्य आयोजन के साथ राँची गौशाला न्यास में 121वां श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव संपन्न

राँची : राँची गौशाला न्यास द्वारा 121वां वार्षिक श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। महोत्सव संयोजक राजेश चौधरी ने गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। दिनभर गौ पूजन, दर्शन व तुलादान हुआ। बच्चों के चित्रकला, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संध्या में दानदाताओं व संस्थाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भजन गायिका किरण शर्मा ने मधुर भजनों से सभी को भावविभोर कर दिया। अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने सभी गौ भक्तों का आभार जताया। उपाध्यक्ष रतन जालान ने कहा कि “गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।” शहर के 11 स्थानों पर गौ पूजन हुआ। प्रवक्ता मनीष लोधा ने बताया कि कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल रहा।

Related posts

युवा राजद की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व युवाओं के मुद्दों पर 12 प्रस्ताव पारित

admin

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश स्वर्गीय कैलाश प्रसाद देव की श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सरयू राय, दी श्रद्धांजलि

admin

बोकारो की जनता एक बार मौका दें सभी 21 संकल्प को तीन साल में पूरा करेंगे : इमाम सफी

admin

Leave a Comment