झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा के आरोप पर झामुमो का पलटवार
विनोद पांडेय बोले – “महापुरुषों का सम्मान करना हमें भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं”

राँची (नितीश मिश्रा): झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को झूठा और भ्रामक बताते हुए तीखा पलटवार किया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा शहीदों और महापुरुषों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोलियरी मजदूर यूनियन के अधिवेशन में किसी भी महापुरुष का अपमान नहीं हुआ, बल्कि बिरसा मुंडा, डॉ. अंबेडकर और सिद्धू-कान्हू की तस्वीरों को मंच पर पूरे सम्मान के साथ सजाया गया था।

पांडेय ने कहा कि झामुमो इन विभूतियों की विचारधारा से प्रेरित है और उन्हीं के मार्ग पर पार्टी का संघर्ष आधारित है। उन्होंने भाजपा पर आदिवासी समाज को छलने और सामाजिक न्याय को कुचलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाना ही असली अपमान है, भाजपा को तथ्यहीन आरोपों से बचना चाहिए।

Related posts

प्रदेश काँग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों व वरिष्ठ काँग्रेस नेताओं की बैठक संपन्न, अविलम्ब राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की माँग की

admin

बिहारी सामाजिक मंच ने किया नितीश कुमार का पुतला दहन, बोले अनिल यादव ‐ “कुर्सी कुमार ने सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य किया”

admin

दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता

admin

Leave a Comment