झारखण्ड राँची

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कानून व्यवस्था पर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन


रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रविंद्र कुमार राय, आरती कुजूर, अशोक बड़ाइक, सुधीर श्रीवास्तव और चंद्रप्रकाश शामिल रहे।


प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष निकाय चुनाव पर आशंका जताई।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो

Related posts

बोकारो स्टील प्लांट की पहल: ‘संजीवनी’ योजना, कृतज्ञता पार्क और युवाओं के सशक्तिकरण से मिलेगा नया आयाम

admin

श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब व जिला प्रशासन की बैठक संपन्न, रामनवमी को भव्य रुप से मनाने का लिया निर्णय

admin

पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मिलीं दीपिका, 15वें वित्त आयोग की किस्त शीघ्र जारी करने की मांग

admin

Leave a Comment