झारखण्ड बोकारो राजनीति विधानसभा चुनाव 2024

भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी ने चंदनकियारी से भरा पर्चा

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र भाजपा (NDA) प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया. उन्होंने चंदनकियारी के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता चास प्रभाष दत्ता के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

इस मौके पर उनके साथ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक बिरंची नारायण, बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष जयदेव राय, अंबिका खवास समेत अन्य लोग मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने के बाद अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर सरकार बनाएगी.

Related posts

JSLPS शासी निकाय की 7वीं बैठक: महिलाओं की टिकाऊ आजीविका और माइक्रो-लिफ्ट सिंचाई विस्तार पर जोर

admin

हेमन्त सरकार की नई योजना केवल वसूली के लिए: बाबूलाल मरांडी

admin

भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान

admin

Leave a Comment