झारखण्ड धनबाद राजनीति

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को भारी मतों से जिताने का लिया संकल्प

सभी सदस्यो ने एक सुर में कहा की एकजुट होकर विजय सुनिश्चित करना होगा

धनबाद (ख़बर आजतक) : धनबाद विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा प्रत्याशी चित्रांश राज सिन्हा जी का पूर्ण समर्थन और यथाशक्ति सहयोग किये जाने के निहितार्थ जगजीवन नगर स्थित उनके आवास पर मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (कॉपीराइट) और कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए एक आवश्यक बैठक में संभावित रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम राज सिन्हा जी को अ.भा.का.म. जिला समिति के महामंत्री चि. विकास कुमार के द्वारा मोमेंटो देकर और कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष शशि लाल, उपाध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष डॉ. पी सी एल दास, जिला सचिव बी बी पी सिन्हा, सुनील सिन्हा, विकास सिन्हा, राज सिन्हा, अजय कांत सिन्हा, अमर लाल सभी ने शॉल, बुके और कलम देकर सम्मानित किया गया। उक्त बैठक में रांची से पहुंचे अ.भा.का.म. के प्रदेश अध्यक्ष डा. सी. बी सहाय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से जुड़े प्रत्याशी विशेष को एकजुट होकर विजय सुनिश्चित करना अब समय की मांग है। महासभा के चुनावी दौरा के क्रम में जामताड़ा से पहुंचे प्रदेश महामंत्री निकेश लाल ने वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास के लोगों के साथ मिल-बैठकर इस माहौल को बनाना होगा। बैठक में उपस्थित डा. पी.सी.एल. दास ने यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। चि. जितेन्द्र सिन्हा ने भी अपनी सहमति प्रदान की। कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चि. प्रकाश सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद और मतदान तक अपनी सक्रियता को बनाये रखने का संकल्प लिया और जीत के साथ मंत्री पद की कामना किये । इसी बीच ट्रस्ट के प्रधान संपादक चि. रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट का पत्रिका “प्रतिध्वनि” का वितरण किया गया। मंच संचालन चि. सुनील सिन्हा के द्वारा किया गया। उपस्थित सभी गणमान्यजन उक्त बैठक से अत्यंत प्रभावित हुए।बैठक में कर्ण गोष्ठी से जिला अध्यक्ष डॉ. पी सी एल दास और सभापति कर्ण भी जीत का समर्थन किये, चि. अजय कांत सिन्हा जी के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को कवरेज किया गया। संस्था की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

पहली सोमवारी में मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा के रंकिणी मंदिर में पूजा -अर्चना की

admin

पूर्व विधायक जनार्दन पासवान हुए लोजपा (आर) में शामिल, प्रधान महासचिव ने दिलाई पार्टी की सदस्य्ता

admin

उपायुक्त ने किया भागा स्टेशन रोड की पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण

admin

Leave a Comment