झारखण्ड राँची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक आयोजित

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा में मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी तथा पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related posts

मोदी सरकार के 9 वर्ष में सिर्फ अडानी अंबानी का विकास हुआ: रंजन कुमार

admin

वेदांता ईएसएल ने अलकुशा और बोकारो के सेक्टर 6 में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया

admin

आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुए हेमन्त सोरेन

admin

Leave a Comment