झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा प्रवक्ता अजय साह का हमला, इंडी गठबंधन को बताया “तुष्टिकरण गठबंधन”

डिंपल यादव प्रकरण पर अखिलेश की चुप्पी और कांग्रेस पर उठाए सवाल

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक) : भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “तुष्टिकरण गठबंधन” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति में डूबा है और नारी गरिमा व न्याय के साथ समझौता कर रहा है।

अजय साह ने डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए और कांग्रेस के रुख को भी कठघरे में खड़ा किया। झारखंड में बढ़ते अपराध मामलों पर राज्य सरकार की निष्क्रियता को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने दुष्कर्म आरोपी आफताब की मौत की जांच को भी तुष्टिकरण से प्रेरित बताया।

उन्होंने कहा, “इंडी गठबंधन न्याय और सामाजिक संतुलन की कीमत पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है, जिसका जनता विरोध करेगी।”

Related posts

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में चल रहा है आठ दिवसीय समर कैंप

admin

हर घर तिरंगा अभियान 2024 को लेकर राँची मुख्य डाकघर में शुरू हुई तिरंगे की बिक्री

admin

अरावली बचाओ, अडानी भगाओ के नारों के साथ रांची में संगठनों का प्रदर्शन

admin

Leave a Comment