झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा टेम्पो चालकों को रक्षासूत्र बाँधकर मनाया गया रक्षाबंधन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा बुधवार को रातू रोड टेंपो स्टैंड के पास टेंपो चालकों भाईयो तथा रिक्शा चालक भाईयो को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा रक्षासूत्र बाँधकर रक्षाबंधन उत्सव का त्योहार मनाया गया। यह स्नेह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर जी के नेतृत्व में किया गया। इस स्नेह यात्रा में सभी टेंपो चलाक भाइयों के कलाई में रक्षासूत्र बाँधकर उनकी लंबी आयु तथा उनकी खुशहाल जीवन की कामना महिला मोर्चा के बहनों के द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाथी श्रीनिवासन के निर्देशनुसार पूरे देश में मनाया जा रहा है इस स्नेह यात्रा से हमारे सभी टेंपो चालक हो, रिक्शा चालक हो, डिलीवरी मैन, सफाई कर्मी हो सभी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर इनकी लंबी आयु की कामना की जा रही है।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, पूर्व मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, महामंत्री मंजूलता दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो, कार्यसमिति सदस्य पुनीता राय, कुमुद झा, जयश्री इंदवार, लक्ष्मी कुमारी आदि शामिल हुई।

Related posts

डिपार्टमेंट ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज द्वारा वेबीनार का आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति ने दी शुभकामना

admin

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

admin

असफलताओं से घबराने की आवश्यकता नहीं एवं सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना, इसरो के वैज्ञानिक से सीखने की आवश्यकता: कुलपति

admin

Leave a Comment