झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस पर रजत जयंती समारोह का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में मजबूत हो रहा भारत : संजय सेठ

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/नई दिल्ली(खबर_आजतक): भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर रजत जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कारगिल के युद्ध में बलिदान हुए राष्ट्र के नायकों को श्रद्धांजलि देकर, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। उसके बाद कारगिल के नायकों और बलिदानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल की विजय पूरे राष्ट्र की विजय रही। भारत ने उस समय जो एकजुटता दिखाई, वह अद्वितीय है। कारगिल का युद्ध सिर्फ हमारे सैनिकों ने नहीं लड़ा, यह युद्ध पूरे राष्ट्र ने लड़ा। पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ा। तब अटल बिहारी वाजपेई ने सैनिकों और उनके परिवारजनों के साथ खड़ा होने का आह्वान पूरे राष्ट्र से किया था। आज गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सैनिकों का भी ख्याल रख रहे हैं। उनके परिवारजनों का भी ख्याल रख रहे हैं।

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत लगातार मजबूत हुआ है। पहले रक्षा से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के लिए हमारी निर्भरता विदेशों पर होती थी परन्तु आज गर्व है कि भारत रक्षा क्षेत्र का बड़ा उत्पादक बन चुका है। संजय सेठ ने कारगिल युद्ध के नायकों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह महापर्व राष्ट्र का महापर्व है। यह महापर्व देशवासियों को प्रेरणा देने वाला महापर्व है कि परिस्थितियों कैसी भी हो। देश की 140 करोड़ जनता हर पल राष्ट्र के लिए खड़ी है।

Related posts

समस्त भक्तगण यहाँ सेमिनार के आदी, भगवान के नहीं : सदगुरु रितेश्वर

admin

NABET (नाबेट) से मान्यता प्राप्त करने वाला झारखंड का पहला एकमात्र विद्यालय बना चिन्मय विद्यालय बोकारो

admin

पलामू : भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का हुआ अयोजन

admin

Leave a Comment