झारखण्ड राँची

भाजपा में शामिल होने की खबर का अजय नाथ शाहदेव ने किया खंडन, बोले – भ्रामक खबर फैलाकर विरोधियों द्वारा बदनाम करने की साजिश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा में शामिल होने की खबर को अजय नाथ शाहदेव ने अफवाह बताते हुए कहा कि यह खबर मेरे विरोधियो के फैलाई गई अफवाह है। इस दौरान अजय नाथ शाहदेव ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब मैनें भाजपा में चुनावी टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया है तो भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी मुझे टिकट क्यों देगी ?

वहीं अजय नाथ शाहदेव ने स्पष्ट किया कि मैं विगत पाँच वर्षों से काँग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूँ। उन्होने कहा कि मैं हटिया विधानसभा की जनता के लिए विगत कई वर्षों से समर्पित हूँ। अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय इस प्रकार की भ्रामक खबर फैलाकर विरोधियों द्वारा मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

Related posts

हेमन्त सोरेन से मिले आरयू कुलपति

admin

सरकार मुख्यमंत्री चला रहें या नौकरशाह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करें क्लियर : प्रदीप वर्मा

admin

खराब चापाकल व हैंडवॉश की समस्या जल्द सुलझाने का निर्देश, बीडीओ ने की पंचायत मुखियाओं के साथ बैठक

admin

Leave a Comment