झारखण्ड राँची

भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो के चुनावी कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब


रांची (ख़बर आजतक) : भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सहजानंद चौक के समीप सोमवार को भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता जुटे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्साह से भर गया।


इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो के साथ रांची विधायक सी.पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, के.के. गुप्ता, वरुण साहू, मनोज मिश्रा, सुबोध सिंह गुड्डू, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, राजू सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, विश्वजीत सिंह, रोमीत नारायण सिंह, ललित ओझा, सूरज चौरसिया, शंकर दुबे सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रौशनी खलखो ने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से उनकी जीत सुनिश्चित है। वहीं विधायक सी.पी. सिंह एवं नवीन जायसवाल ने जनता से रौशनी खलखो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Related posts

जमानत पर जनमत की बधाई: सूर्य सिंह बेसरा

admin

आदिवासी संगठन का सरना कोड को लेकर भारत बंद असरदार

admin

कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम के प्रति बोरे ₹1 कमीशन माँगने के विरोध में धरने पर बैठे मजदूर

admin

Leave a Comment