झारखण्ड राँची राजनीति

भाजयुमो के नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, विधानसभा के बाहर बैठे थे धरना पर

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजयुमो के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि बीजेपी विधायकों के न्याय का हवाला देकर ये नेता विधानसभा के बाहर धरना पर बैठे थे। इस बीच भाजयुमो ने हेमन्त सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि इससे पहले बीजेपी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पानी का बोतल लेकर विधानसभा पहुँचे हैं। वे नाराज भाजपा विधायकों से मिलने पहुँचे हैं, जो विधानसभा के अंदर हैं। अपनी माँगों को लेकर बीजेपी के विधायक अभी तक सदन के अंदर बैठे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के बात करने के बाद भी विधायक नहीं हिले। वो अपने माँगों पर अभी तक अड़े हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक के निकलने बाद मेन गेट पर मार्शलों ने ताला लगा दिया था।

Related posts

“कोलकाता में 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र का वैश्विक अनुष्ठान: विश्वशांति, एकता और आध्यात्मिक उत्थान की ओर एक कदम”

admin

9 सूत्री मांगो लो लेकर मुख्यमंत्री के नाम का सौपा ज्ञापन

admin

अनन्त ओझा ने किया जलमीनार और अटल स्मृति मंडपम का शिलान्यास

admin

Leave a Comment