झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को पेटरवार बाजार टांड़ में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। रवि जायसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा से निरंतर ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया गया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवम किसान सम्मान का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, बिनोद चौबे, अकील मरांडी, चक्रपाल महतो, प्रफुल्ल महतो, दुर्योधन स्वर्णकार, रंजय शर्मा, जसपाल महतो, निमाई महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

आदित्य विक्रम के नेतृत्व में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजित,176 मरीजों ने कराया जाँच

admin

ईसाई समुदाय ने प्राणेश सौलोमन से किया मुलाकात, किया स्वागत

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

admin

Leave a Comment