झारखण्ड धनबाद

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद शाखा का 10 सदस्यीय समिति का निर्वाचन हुआ संपन्न

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद(खबर आजतक):- उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, धनबाद, सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद जिला शाखा के पुनर्गठन हेतु न्यू टाउन हॉल में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी विश्व स्तरीय समिति है, इसकी अस्मिता को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है।

इसलिए आवश्यक है कि समिति के लक्ष्य एवं उद्देश्य के अनुरूप सभी सदस्य कार्य करें। कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन नहीं होने के कारण काफी समय से इस समिति द्वारा वेलफेयर गतिविधियां नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यकारिणी समिति को भंग करते हुए नई समिति की गठन हेतु आज चुनाव कराया जा रहा है। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, धनबाद जिला शाखा के चुनाव में कुल 141 मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर वोटो की गिनती की गई। वोटो की गिनती में 10 सदस्य कार्यकारी समिति का चयन किया गया। इसके पश्चात 10 सदस्य कार्यकारिणी समिति द्वारा चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन का भी चुनाव किया गया। चेयरमैन हेतु श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं वाइस चेयरमैन हेतु श्री धनेश्वर महतो को चुना गया। इस दौरान सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया।मौके पर निर्वाची पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर श्री संतोष गुप्ता,आब्जर्वर के रूप में डीएलएओ श्री राम नारायण खलखो, उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी धनबाद श्री शशि कांत सिंकर, सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविंद्र ठाकुर, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम एवं आईटी मैनेजर श्री रुपेश मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

खिजरी विधानसभा के अंतर्गत सांसद संजय सेठ द्वारा चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

admin

अपराध पर लगाम लगाए पुलिस, जल्द पकड़े जाएं संजय, शुभम, नरेश, धीरज और बंगाली उरांव के हत्यारे, नहीं तो होगा आमरण अनशन: अरविंद

admin

राँची पहुँचें रघुवर दास, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना

admin

Leave a Comment