झारखण्ड राँची राजनीति

“भारत की शान है तिरंगा” अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में 15 अगस्त को तिरंगा अवश्य लगाएं :रघुवर दास

15 अगस्त को सभी अपने घरों में फहराएँ तिरंगा: संजय जयसवाल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत झारखंड के युवा एवं झारखंड के सभी लोग 15 अगस्त को अपने अपने घरो अपने अपने प्रतिष्ठानों में अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा अवश्य फहराए।

इस अभियान के तहत रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं को झंडा प्रदान कर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर
रघुबर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार को राँची से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने आस-पड़ोस, मोहल्ले – टोले आदि में जाकर हर घर तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों से जोड़ें और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें, तिरंगा हमारी आन-बान और शान है।

इस अभियान से लोगों में राष्ट्रीयता की भावना और प्रगाढ़ होगी। हमें आजादी के लिए लड़ने का अवसर तो नहीं मिला, लेकिन देश के लिए कुछ करने का अवसर अवश्य मिला है। वहीं अपने-अपने घरों पर झंडा अवश्य फहराएं। यह उन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

इस दौरान संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत बस्तियों में एवं विभिन्न मुहल्ले में जाकर जरुरतमंदों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा साथ में जागरुकता भी फैलाया जाएगा। 15 अगस्त को सभी अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराएं।

इस पूर्व विधायक प्रकाश राम, टुनटुन सिंह, शुभम जायसवाल, तरुण जायसवाल, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, अशेष मिश्रा, कुमकुम गुप्ता, प्रिंस यादव, अंकित राज, विपिन राजपूत, सत्या सिंह, अंकित सोनी, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, किशन महतो, रोहित साहू, शिवानन्द, सन्नी तिवारी, केशव जयसवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

PM Modi Jharkhand Visit : PM मोदी का JMM पर वार कहा झामुमो के भीतर में कांग्रेस का भूत घुस चुका है

admin

बोकारो में शांति बहाल, निषेधाज्ञा हुई समाप्त, 4 अप्रैल को बोकारो बंद के बाद लगी थी धारा 163

admin

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता देख भड़के जन अधिकार पार्टी (लो.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर

admin

Leave a Comment