राँची

भारत जोड़ो यात्रा ने किया केंद्र सरकार को हतोत्साहित : आभा सिन्हा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने जहाँ केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हिला कर रख दिया है जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह घबरा गए हैं वहीं यह यात्रा झारखण्ड के लिए वरदान साबित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा वाले विचलित हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने मीडिया पर दबाव बनाया है,जिस वजह से यात्रा से जुड़ी ख़बरें दिल्ली की मीडिया नहीं दिखा रहा है। यह यात्रा सामाजिक सरोकार के लिए है। महँगाई, बेरोज़गारी और अहिंसा की बात करते हुए राहुल गाँधी निकल पड़े हैं। लोगों का ज़बरदस्त समर्थन यात्रा को मिल रहा है। यात्रा तीन बजे शुरु होने वाली होती है फिर भी लोग बारह बजे से ही आकर लाइन में खड़े हो जाते हैं। ये यात्रा के संदेश को दिखाता है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि वह किसानों की कर्ज़ माफी को लेकर भ्रम फैलाती हैं। हम उनसे कहना चाहते हैं कि झूठ बोलना छोड़ो। झूठ बोलना पाप है, एक पुरानी कहावत है। इस ङञयात्रा के दौरान जो मुद्दे सामने आए हैं हम उन पर भी काम करेंगे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का वोट की राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं बताते हुए कहा कि राजनीति में हम धरना प्रदर्शन भी करते हैं तो उसका एक मैसेज होता है। इस यात्रा का भी एक संदेश है। राहुल गाँधी यात्रा के माध्यम से अपना संदेश देने में सफल हुए हैं। यात्रा के दौरान हजारों वैसे लोग आए जिन्हें इसके थीम से प्यार है। लोगों का मानना है कि बेरोज़गारी, महँगाई कम होनी चाहिए, अहिंसा की राह पर चलना चाहिए, संविधान बचेगा तो देश बचेगा।

उन्होंने संस्थाओं के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि पहले एजेंसियों पर सिर्फ दबाव था, अब उन्हें डर लगता है। चुनाव से पहले कहां-कहां छापेमारी करनी है, ऊपर से लिस्ट दी जाती है। विपक्षी पार्टियों को जो चंदा देने वाले लोग हैं उन्हें चिह्नित करके डराया जाता है। आज एकतरफा खेल चल रहा है। इसे देश को और देशवासियों को समझना होगा। अगर नहीं समझेंगे तो तकलीफ़ में आएँगे। लोकतंत्र का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। कांग्रेस ने इसकी रक्षा की है।

Related posts

एसबीयू में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन, कुलपति ने एक्सपर्ट टॉक की सराहना की

admin

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में चल रहा है आठ दिवसीय समर कैंप

admin

आई एन डी ए की नजरों में झारखंड के बहन बेटियों की इज्जत नहीं: प्रदीप वर्मा

admin

Leave a Comment