अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

गोमिया- बेरमों अनुमंडल के गोमिया थाना अंतर्गत तुलबुल पंचायत के कारीटोंगरी स्थित गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को 11:30 बजे गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने संजय साव के चाय नाश्ते की दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया. जिसमें मैकडॉवेल नंबर वन 12 पीस, मैकडॉवेल लग्जरी 9 पीस, आईकॉनिक 8 पीस, आईकॉनिक व्हाइट 10 पीस, प्रीमियम ब्लैक 3 पीस, 8 पीएम प्रीमियम 8 पीस, रॉयल चैलेंज 7 पीस, रॉयल स्टैग 2 पीस, मैजिक मोमेंट 2 पीस, बेड मंकी बियर 26 पीस, बेड मंकी बियर केन 26 पीस बरामद किया गया.जिसमें विदेशी शराब कुल 15.66 लीटर एवं बियर कल 28.4 लीटर बरामद किया. छापेमारी के क्रम में गोमिया थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे.

Related posts

बोकारो : निर्दलीय प्रत्याशी मसकुर आलम सिद्दीकी सहित सैकड़ो लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन

admin

मानसून सत्र: बाउरी ने विधानसभाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा ‐ “झामुमो के प्रवक्ता की तरह कार्य कर रहे रविन्द्रनाथ महतो”

admin

सीआईटी ओरिएंटशन प्रोग्राम “जानकी” 24 आयोजित

admin

Leave a Comment