झारखण्ड धनबाद

भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने ट्रांसपोटिंग किया ठप

झरिया (प्रतीक सिंह) : भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे जयरामपुर के ग्रामीणों का सोमवार को आक्रोश बीसीसीएल प्रबंधन खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जयरामपुर 12 नंबर के समीप हाइवा ट्रांसपोट्रिंग ठप कर सड़क जाम कर दिया।

बीसीसीएल प्रबंधन खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जयरामपुर खटाल बस्ती के ग्रामीणों कहना है कि विगत चार महीनों से पानी की समस्या से जूझ रहे है। जब जब आंदोलन करते है तब बीसीसीएल प्रबंधन की ओर पानी एक दो दिन पानी मिल जाता है। बीसीसीएल का हमेशा एक ही रोना है कि मशीन खराब हो गया है। पानी नही मिलने से मवेशी मर रहें है। अगर ऐसा ही रवैया बीसीसीएल प्रबंधन का रहा तो ट्रांसपोटिंग ठप रहेगा।

Related posts

पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला परिषद की आंतरिक निधि से निरसा व एगारकुंड में 18 टैंकरों से की गई पानी की सप्लाई

admin

JLKM बोकारो जिला कमेटी का हुआ वनभोज सह नव वर्ष मिलन समारोह

admin

500 करोड़ की लागत से बनेगा तपोवन मंदिर, भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment