झारखण्ड राँची राजनीति

मंईयां सम्मान नहीं मंईयां परेशान योजना : अमर बाउरी

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को हेमन्त सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि महाठग झामुमो-काँग्रेस-राजद सरकार एक और ठगी का प्रयास कर रही है, राज्य की जनता सावधान व सतर्क रहे !

उन्होने कहा कि इन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खातों में सालाना 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 हजार रुपए दिए जाएँगे, इस हिसाब से आंकड़ा 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 𝘅 𝟱 = 𝟯,𝟲𝟬,𝟬𝟬𝟬/- होगा ! परन्तु चुनाव से पूर्व आखिरी 2-3 महीने के लिए, ठगने की योजना से ठगबंधन सरकार केवल ₹𝟏𝟎𝟎𝟎/- देने वाली है।

उन्होने कहा कि 𝟐𝟎𝟏𝟗 का विधानसभा चुनाव ये ठगबंधन ने झूठे वादों पर लड़ा, इस बार यह चुनाव प्रलोभन के सहारे लोगों को ठग कर लड़ने की तैयारी है। उन्होने कहा कि शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, दाना डालेगा, पर लोभ में आकर फँसना नहीं वाली ही स्थिति है।

आज फिर से बिदाई की बेला में योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर वोट लेने की साजिश रची जा रही। लेकिन जनता को सावधान रहने की जरूरत है। इनकी नियत साफ नही। ये सरकार पाँच साल तक जनता को धोखा देती रही। राज्य के खान खनिज को लुटती रही। अब इन्हें जनता याद आ रही क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम में इन्हे अपनी जमीनी हकीकत का अहसास हो चुका है।

Related posts

तेनुघाट: आरोही रानी केस में एसडीओ मुकेश मछुआ ने धरनास्थल पर जाकर दिया कार्रवाई का आश्वासन

admin

कुणाल अज़मानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिले विभिन्न संगठन का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश के समसामयिक विषयों व राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर हुई सकारात्मक वार्ता

admin

लगातार बारिश से ढहा रजलाल महतो का खपरैल घर, परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

admin

Leave a Comment