झारखण्ड राँची राजनीति

मंईयां सम्मान योजना पर रोक से हाईकोर्ट का इंकार, योजना के खिलाफ PIL खारिज

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान अदालत ने इस योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। दरअसल सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से जनहित याचिका दाखिल की है जिसमें कहा गया है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है।
इस मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की।

Related posts

कोकर टुँकी टोला में हरगड़ी पूजा का आयोजन

admin

धनबाद : मैट्रिक में 760 व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए 17277 परीक्षार्थी

admin

सत्यानन्द भोक्ता ने किया भूषण ऑटोमोबाइल – अतुल ऑटो डीलर का शुभारंभ

admin

Leave a Comment