कसमार झारखण्ड बोकारो

मंईया सम्मान योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार के खैराचातर पंचायत में जिला जनसंपर्क विभाग के सहयोग से सहयोगिनी संस्था द्वारा जन कल्याणकारी योजना के तहत झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना संबंधी जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी कलाकारों ने नाटक के माध्यम से दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 21 वर्ष से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें प्रति लाभुक प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी। सहयोगिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समन्वयक प्रकाश महतो ने बताया कि संस्था के द्वारा कसमार प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर के जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पायल कुमारी, किरण, प्रतिमा देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित थी।

Related posts

डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन (DPMS) के ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म का शुभारम्भ

admin

शराब घोटाले को दबाने का खेल, सरकारी संरक्षण में चल रही साजिश : बाबूलाल मरांडी

admin

मारवाड़ी महाविद्यालय में स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की 122वीं जयंती मनाई गई

admin

Leave a Comment