झारखण्ड राँची राजनीति

मइयाँ योजना को लेकर भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : निकाय चुनाव के दौरान मइयाँ योजना की लाभुकों को बिना गारंटी बीस हजार रुपये तक लोन दिए जाने से संबंधित खबरों को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसके बावजूद सरकार इसे मानने से इनकार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर राज्य के प्रमुख अखबारों में मइयाँ योजना से जुड़ी खबरें प्रकाशित कराई गईं, ताकि लाभुकों को प्रलोभन देकर चुनाव प्रभावित किया जा सके।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की कि यह जांच की जाए कि उक्त खबर किस अधिकारी या पदाधिकारी के निर्देश पर प्रकाशित कराई गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराए। ज्ञापन सौंपने के बाद आयोग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाईक एवं सीमा सिंह शामिल थे।

Related posts

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार

admin

सुदेश महतो ने समस्त राज्यवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

admin

एनएसजी की टीम ने किया नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास

admin

Leave a Comment