झारखण्ड बोकारो

मकर संक्रांति पर सद्गुरू सदाफलदेव आदर्श गौशाला में गौसेवकों ने किया तुलादान

ख़बर आजतक डेस्क

बोकारो : मंगलवार को बहादुरपुर चास स्थित सद्गुरू सदाफलदेव आदर्श गौशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर गौदान व तुलादान करने सैंकड़ों की संख्या में गौसेवक पहुंचे। इसी क्रम में
शेखर अग्रवाल हवन यज्ञ के मुख्य यजमान रहे।वहीं प्रवीण मोदी, अन्नपुर्णा देवी, रामप्यारी देवी, बीना कुमारी, संजय जलान, अदिति गोयल ने तुलादान किया। इस अवसर गौभक्तों ने सभी गौवंशों को गुड़, फल, लड्डू भी खिलाया। साथ ही ट्रस्ट की ओर से सभी आगंतुक श्रद्धालुगणों के लिए हलआ, चना, दही चूड़ा व खिचड़ी की भी व्यवस्था किया गया। वहीं सद्गुरु सदाफलदेव आदर्श गौशाला ट्रस्ट के व्यवस्था प्रभारी सत्यनारायण गोयल ने मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि धार्मिक, वैज्ञानिक, आध्यात्मिक एवं भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण पर्व है। वहीं समाजसेवी शंभु दयाल अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है। एक ओर जहां हर प्रकार का दान भारतीय संस्कृति का अंग है, वहीं धनदान से धन की भी शुद्धि होती है। भारतीय संस्कृति के अनुसार गौ को माता का स्थान दिया गया है, गौ माता की सेवा श्रेष्ठ सेवा है। कार्यक्रम में विशेष सहयोग किशन गोयल, अमित गोयल, पवन केजरीवाल, प्रदीप पिपुरिया, श्रवण अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अमन सिंघानिया, अशोक जगनानी का रहा। वहीं गगन गोयल, गोविंद मित्तल, दयाशंकर कुशवाहा, संदीप, राजन गोराई, गणेश गोराई, विकास महतो, भरत गोराई, चरण वर्मा, संतोष सिंह, डी पी ठाकुर, ओम प्रकाश गुप्ता, अविनाश कुमार सिंह, अरुण केशरी, विवेक शर्मा, जयराम, सीतेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

झारखण्ड चैंबर से मिले डेली मार्केट संघ का पदाधिकारी, डेली मार्केट में पर्याप्त नागरिक सुविधाओं की जरुरत को उपलब्ध कराने में सहयोग का किया आग्रह

admin

गलत बिजली बिल की समस्या का समाधान करें अधिकारी: एनोस एक्का

admin

किडजी स्कूल मे बच्चों द्वारा बनाई गयी राखी देख अभिभावक हुए खुश

admin

Leave a Comment