झारखण्ड राजनीति विश्व

मणिपुर की घटना पर राजनीति करना छोड़ झारखंड की विधि व्यवस्था पर चर्चा कराए राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य सरकार से राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर विधानसभा में चर्चा कराने की माँग की। इस मॉनसून सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने मिजोरम की घटना पर सत्ता पक्ष द्वारा चर्चा की माँग पर कहा कि सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर पर चर्चा कराने को तैयार है तो फिर झारखंड में इस पर चर्चा की मांग का क्या औचित्य है ? उन्होने कहा कि आई एन डी ए गठबंधन को राजनीति छोड़ देश के सदन में चर्चा में शामिल होना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में चर्चा ही करानी है तो राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य के हालात बद से बदतर होते जा रहे। हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। राजधानी में भी अपराधियों का साम्राज्य है। अपराधी सरेआम हत्या करने में सफल हो रहे। उन्होने कहा कि जेल से अपराधी खुलेआम धमकी दे रहे, रंगदारी वसूल रहे, मौज मस्ती कर रहे और भ्रष्ट अधिकारी उनकी सेवा सुश्रुषा में लगे हैं। उनका हाल चाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही भ्रष्ट अधिकारी दिन रात पैसे की वसूली में लगे है। और ऊपर तक पहुंचाते भी हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। उन्हे मणिपुर में अपना प्रतिनिधि भेजने की चिंता है लेकिन आज पूरा संथाल परगना में आदिवासियों की दुर्गति हो रही। आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति मिटाने की कोशिश बड़े पैमाने पर चल रही पर मुख्यमंत्री मौन हैं। इससे स्पष्ट है कि ऐसे अराजक तत्वों को मुख्यमंत्री की खुली सहमति है।

उन्होंने कहा कि आई एन डी आई ए गठबंधन दलों को सशस्त्र बल ( विशेष शक्ति ) अधिनियम को पूर्वोत्तर में लगाने की याद करनी चाहिए। वहाँ के हालात कोई आज ऐसे नही हुए। उन्होने कहा कि कोई भी सभ्य समाज मणिपुर की घटना को सही नही मान सकता। लेकिन इस पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

Related posts

भाजपा में शामिल होने की खबर का अजय नाथ शाहदेव ने किया खंडन, बोले – भ्रामक खबर फैलाकर विरोधियों द्वारा बदनाम करने की साजिश

admin

विद्यार्थी परिषद ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन जो छात्रों में करता है सर्वगुणों का संचार : पद्मश्री अशोक भगत

admin

New Leadership, New Hope: Rupa Sinha Joins Ranjvijay Memorial Sanskar School

admin

Leave a Comment