कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो राजनीति

मदरसा परिसर में आयोजित बैठक में शामिल हुए राज्य समन्वय समिती सद्स्य व नव निर्वाचित केंद्रीय सदस्य योगेंद्र प्रसाद महतो

गोमिया (ख़बर आजतक) : राज्य समन्वय समिती सद्स्य व नव निर्वाचित केंद्रीय सदस्य योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी पंचायत के इस्लाम टोला पहुंचे। मदरसा परिसर में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। ग्रामीणों ने श्री महतो को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया और समाधान करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांव DMFT क्षेत्र अंतर्गत आते हैं लेकिन हमारा पंचायत पोषक क्षेत्र में नहीं है। पोषक क्षेत्र में शामिल करने की मांग की। साथ ही, बिजली और पेयजल से संबंधित समस्याओं के निराकरण की भी मांग रखी एवं ज्ञापन सौंपे। माननीय मंत्री जी ने कहा कि आपकी जो भी मांगे हैं प्राथमिकता के साथ निदान का प्रयास करूंगा। उन्होंने समस्याओं के निदान के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है। मौके पर मुखिया अनारकली समेत सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

आश्रम आवासीय विद्यालय से नौवी का छात्र 3 दिन से लापता,परिजन और स्कूल प्रबंधन परेशान

admin

धनबाद प्रखंड के सभागार में प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक संपन्न

admin

मानव संसाधन के लर्निंग & डेवलपमेंट विभाग में “सिमेटिक विन सीसी एक्स्प्लोरर वी 7 बेसिक कोर्स” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment