कसमार झारखण्ड बोकारो

मधुकरपुर के ग्रामीणों ने की मुख्य मार्ग को अतिक्रमण हटाने की मांग, सीओ से शिकायत के बाद में नहीं की गई पहल…

डिजिटल डेस्क

कसमार (ख़बर आजतक): कसमार प्रखण्ड के दांतू से बगियारी मोड़ तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य जोरों पर है।इस दौरान मधुकरपुर बाजार टांड से मधुकरपुर के पारटांड तक स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य मार्ग के सड़क पर कब्जा कर मुख्य मार्ग को संकीर्ण कर दिया गया है।जिससे लोगों के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कसमार अंचलाधिकारी को 25 जनवरी 2024 को आवेदन देकर मुख्य मार्ग को अतिक्रमण हटाने की मांग की है। मगर लगभग एक माह होने को चला मगर कसमार सीओ अनदेखी करने हुए मामले से अनजान बनने के भूमिका में है।ऐसी परिस्थिति में मधुकरपुर में सड़क बनना या नही बनना बात बराबर है।

Related posts

गोमिया : जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया पचमो के क्षतिग्रस्त झरना पूल का निरीक्षण

admin

श्री जीण माता प्रचार समिति का सावन सिंधारा 15 अगस्त को स्वर्णभूमि बैंक्वेट में

admin

धनबाद : संगठित अपराध के रोकथाम व फरार गैंगस्टर्स की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

admin

Leave a Comment